महराजगंज इण्टर कॉलेज, महराजगंज में आयोजित सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम
विषय पर जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता में पं0 दीन दयाल इण्टर कॉलेज,
महराजगंज के छात्र अभिषेक सिंह ने प्रथम (प्रोत्साहन धनराशि रु0 10,000)
तथा कु0 प्रतिमा वर्मा ने द्वितीय (प्रोत्साहन धनराशि रु0 7,500) स्थान
प्राप्त किया। पारंपरिक कला प्रतियोगिता में अभिषेक सिंह ने द्वितीय
(प्रोत्साहन धनराशि रु0 7,500) स्थान प्राप्त किया। इनकी इस उपलब्धि पर
संस्था के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर
सम्मानित किया।